अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी, कहा- BJP से ज्यादा जमीन किसी ने नहीं हड़पी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवार्टी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस वर्ता के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक (वक्फ बिल) को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते भाजपा को सबसे बड़ी भू माफिया पार्टी बताया। इस दौरान उनके साथ शिवपाल यादव भी मौजूद थे। 

अखिलेश यादव ने कहा, "सबसे बड़ी भू माफिया पार्टी भाजपा है। भाजपा से ज्यादा जमीन किसी ने नहीं हड़पी। केवल गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ के रजिस्ट्रियों की जांच कर लें। यहां सरकारी जमीन तालाब और भी कई चीजें कई तरीके से छिनी गई है। गोरखपुर में आज जमीन को लेकर गोली चली है... सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने न जाने कितनी बार बुलडोज़र को अमानवीय कहा है। सबसे ज्यादा भु माफियागिरी गोरखपुर और अयोध्या में हुई है।"

अखिलेश ने यूपी में कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए भाजपा के जीरो टॉलरेंस के नारे को ‘जीरो’ करार दिया। उन्होंने कहा कि आज पुलिस खुद पुलिस की तलाश में है और छापेमारी कर रही है। अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग ही बीजेपी से नाराज हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि एक IAS अधिकारी का दलाल पकड़ा गया है, जो कई अन्य लोगों के लिए भी काम करता था। बंटवारे के झगड़े ने भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है।

 

 

संबंधित समाचार