रामपुर: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हे के पिता की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार: शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गुरुवार को बेटे की बारात जानी थी और शनिवार को बूढ़े बाप की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन बिना शव का पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। परिजनों में वृद्ध की मौत के बाद कोहराम मच गया। दोपहर बाद उनका दफन कर दिया गया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी नबी अहमद उम्र 55 वर्ष मुरादाबाद में फैक्ट्री में काम करते थे। लोगों का कहना है कि इनके घर पर साफ-सफाई का काम चल रहा था। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे के समय यह घर में बिजली का तार सही कर रहे थे कि अचानक करंट लग जाने के बाद यह चिपक गए। उसके बाद जब परिजनों ने इनको तार से चिपका देखा, तो होश उड़ गए। उसके बाद बिजली का तार अलग किया और आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले आए। शव घर पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर के बाद शव का दफन कर दिया गया। देर शाम तक घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

गुरुवार को बड़े बेटे वसीम की बारात जानी थी। उसको लेकर घर में रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। लेकिन पिता की मौत हो जाने के बाद गम का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक नबी अहमद के तीन लड़के और दो लड़कियां हैं, जिनमें एक लड़की की शादी हो चुकी है। वसीम की शादी तय हो जाने के बाद गुरुवार को बारात जानी थी, जिसके चलते घर में परिजन रंगाई-पुताई का काम करा रहे थे। घर की महिलाएं कपड़ों की खरीदारी कर रही थीं। लेकिन नबी अहमद की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

यह भी पढ़ें- कासगंज: डीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं, 52 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण

संबंधित समाचार