Bareilly: मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय बदला, जानें अब कितने बजे से भरेगी उड़ान?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: इंडिगो एयरलाइंस ने समर शेड्यूल लागू करते हुए मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार मुंबई फ्लाइट सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) का आगमन दोपहर 1.40 बजे और दोपहर 2.20 बजे एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इसी तरह बेंगलुरू फ्लाइट दोपहर 2.15 बजे एयरपोर्ट आएगी और 2.50 बजे बेंगलुरू के लिए उड़ान भरेगी।

अभी मुंबई के लिए बरेली एयरपोर्ट से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट अप-डाउन है। इसी तरह बेंगलुरु फ्लाइट सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार काे है। इंडिगो के एयरपोर्ट पर तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गर्मी में एयर ट्रैफिक बढ़ गया है। जनवरी-फरवरी की अपेक्षा मार्च में भी एयर ट्रैफिक बेहतर रहा। मार्च में मुंबई और बेंगलुरू के लिए कुल 62 उड़ानें परिचालित हुईं। जिसमें 5303 यात्री दोनों शहरों से बरेली आए और 5178 यात्री बरेली से दोनों शहरों के लिए गए थे।

यह भी पढ़ें- Bareilly: नगर निगम की टीम के साथ मारपीट, अतिक्रमण हटाने पर भड़का दरोगा और उसका परिवार

संबंधित समाचार