प्रतापगढ़: चार गो तस्करों को किया गया गिरफ्तार, 4 गोवंश और एक महिंद्रा पिकअप बरामद  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में चेकिंग के दौरान पुलिस ने रविवार को चार गोतस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार गोवंश और एक महिंद्रा पिकअप बरामद की। पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गये चारों अभियुक्तों पर प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न न्यायालयों में गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बंधित मुक़दमे चल रहे है किन्तु ये लोग अदालत में हाजिर नहीं हो रहे थे, कोर्ट ने इन पर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। 

गिरफ्तार अभियुक्तो में विजय सरोज व शिव मंगल सरोज निवासी गण बरगद का पुरवा पुरने मऊ, शिवा सरोज निवासी बेनती ऊपरहा र ,प्रिंस कुमार सरोज निवासी भा द शिव जहानाबाद थाना हथिगवा जनपद प्रतापगढ़ के निवासी शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने नए पंबन पुल का किया उद्घाटन, रामेश्वरम-तांबरम ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

संबंधित समाचार