लखनऊ: बहन की सगाई के दिन भाई ने फंदे से लटककर दी जान, परिजनों में कोहराम, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तालकटोरा/लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के तालकटोरा के अशोक विहार स्थित आलमनगर निवासी सत्येंद्र त्रिपाठी (27) ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। सोमवार शाम को सत्येंद्र की बहन की सगाई एक होटल से थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

अशोक विहार आलमनगर निवासी सत्येंद्र के परिवार में पत्नी मंदाकिनी व दो बच्चे हैं। सोमवार को उनकी बहन की सगाई एक होटल से थी। परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। इसी बीच सत्येंद्र बाहर चले गये। कुछ देर बाद वापस आये तो शराब के नशे में थे। मां ने फटकार लगाई। इसी बात पर नाराज होकर वह मकान के निचले हिस्से में चले गये। 

कुछ देर बाद तलाश शुरू हुई। नीचे का कमरा बंद मिला। दरवाजे पर दस्तक दी गई। न खुलने पर धक्का देकर परिजन अंदर दाखिल हुए। तो सत्येंद्र को फंदे से लटका देखा। उनको रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी व मां पूनम है। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे के मुताबिक परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

यह भी पढ़ें:-पंजाब: जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से हमला, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार