कानपुर में 46 सपाइयों पर FIR; दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ बिना अनुमति किया था धरना-प्रदर्शन...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ बिना अनुमति आवास विकास सिलेंडर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करने वाले 46 सपाइयों पर गुरुवार को रावतपुर ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि सपाइयों ने प्रदर्शन के दौरान रोड जाम कर दी थी। दरोगा की तहरीर पर 16 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई हुई है। 

दरोगा की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक बुधवार सुबह 10:30 बजे सपा नेता सौरभ सिंह और अर्चना के नेतृत्व में कार्यकर्ता आवास विकास सिलेंडर चौराहा पहुंचे और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विरोध में प्रदर्शन किया था। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन की अनुमति सपाइयों के पास नहीं थी। 

इस पर दरोगा शैलेंद्र सिंह यादव ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मुनि शुक्ला, प्रदेश सचिव यूथ बिग्रेड नसीम अहमद, जिलाध्यक्ष महित सभा अर्चना रावल, अभय यादव, अभिषेक कटियार, आशीष यादव, सैफ अंसारी, चंद्रशेखर यादव, पवन, अभिराज दिवाकर, नीतेश, अनूप शिवम, जीतू और करीब 25-30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरोगा के अनुसार उक्त लोग हंगामा कर रहे थे। जिससे रोड अवरुद्ध हो गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: Hello पुलिस! मेरे पति की हत्या की गई...उसका अंतिम-संस्कार सिद्धनाथ घाट में हो रहा, फिर पहुंची पुलिस, जलती चिता रुकवाई

संबंधित समाचार