विश्व में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14.32 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 6.09 करोड़ से अधिक हो गई है। इस महामारी से अब तक 14.32 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी …


वॉशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 6.09 करोड़ से अधिक हो गई है। इस महामारी से अब तक 14.32 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 60,973,636 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,432,047 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.28 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 263,454 मरीजों की मौत हुई है।

संबंधित समाचार