चौकी के पास से चोरी, माल बेचने से पहले गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Published By Pawan Singh Kunwar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : लॉक कर अपनी दुकान के पास खड़ी बुलेट बाइक को चोर उठा ले गया। चोर ने बुलेट का सौदा कर भी कर दिया था, लेकिन माल बिकने से ठीक पहले पुलिस ने शातिर को चोरी की बुलेट समेत गिरफ्तार कर लिया। 

मिर्जा कंपाउंड कलसिया पुल निवासी वासिफ खान पुत्र नाजिम रजा खान की पुल के पास दुकान है। दुकान से मल्ला काठगोदाम पुलिस चौकी चंद कदम की दूरी पर है। वासिफ के मुताबिक 28 मार्च को उन्हें रामपुर जाना था। रात करीब 10 बजे अपनी बुलेट को दुकान के पास ही खड़ी कर वह चले गए। 11 अप्रैल को वह लौटे तो बुलेट चोरी हो चुकी थी। पड़ोसी दुकानदार का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता लगा कि बुलेट 28 मार्च की रात करीब डेढ़ बजे चोरी कर ली गई।

काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर इंद्रानगर-2 बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी निशुतोष सिंह भण्डारी पुत्र मनोज सिंह भण्डारी को चोरगलिया बाईपास रोड से बुलेट समेत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने एसटीएच में एक व्यक्ति से बुलेट का सौदा भी कर लिया था। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ayodhya Premier League: सरयू स्मैशर्स ने बेतवा ब्लास्टर पर दर्ज की जीत, वैभव रहे मैन-ऑफ-द-मैच, जानें आज का मुकाबला
एक रनवे के साथ शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पहले चरण का 95% निर्माण पूरा, प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानों का अनुमान
अयोध्या पहुंचें मुख्यमंत्री योगी, राष्ट्रपति दौरे से पूर्व तैयारियों की समीक्षा: हनुमानगढ़ी-रामलला का दर्शन पूजन के बाद राम मंदिर परिसर में बैठक
शीतला अष्टमी पर मंदिरों में आस्था की भीड़: महिलाओं ने चढ़ाया बसौड़ा भोग, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
Moradabad: जेनेरिक दवा लिखने से परहेज कर रहे निजी डॉक्टर, महंगी दवाएं खरीदना मजबूरी