Uttrakhand: पर्यटन सीजन से पहले उत्तराखंड के होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय पर छाया संकट 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

हल्द्धानी, अमृत विचार। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध की परिस्थितियों में एलपीजी गैस की उपलब्धता का संकट उत्तराखंड में भी देखा जा रहा है। ऐसे में राज्य के कई जिलों से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिए जाने की खबरें आ रहीं हैं। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा) की बुकिंग व सप्लाई की समयावधि भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में पर्यटन सीजन से पहले जहां नैनीताल जैसे वैश्विक पर्यटन स्थल के होटल व्यवसायियों पर आशंका के बादल मंडरा रहे हैं वहीं, शादी विवाह वाले घरों में भी संकट गहरा गया है।

नैनीताल जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित है। फिलहाल प्लांटों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को बंद किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से सबसे बड़ा असर होटल-रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर पड़ेगा जबकि अब पर्यटन सीजन भी शुरू होने में मात्र एक सप्ताह का समय रह गया है। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग तिथि को बढ़ा दिया गया है। कुछ स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर के ब्लैक में मिलने की भी सूचनाएं हैं।

दरअसल, हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता कंपनी इंडेन को प्लांट से ही कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंद हो गया है। पूर्ति विभाग के निरीक्षक राहुल डांगी ने भी कहा कि कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत होना शुरू हो गयी है। इस बीच जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं।

कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई बंद, व्यापारी परेशान
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध की परिस्थितियों में एलपीजी गैस की उपलब्धता का संकट उत्तराखंड में भी देखा जा रहा है। ऐसे में राज्य के कई जिलों से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिए जाने की खबरें आ रहीं हैं। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा) की बुकिंग व सप्लाई की समयावधि भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में पर्यटन सीजन से पहले जहां नैनीताल जैसे वैश्विक पर्यटन स्थल के होटल व्यवसायियों पर आशंका के बादल मंडरा रहे हैं वहीं, शादी विवाह वाले घरों में भी संकट गहरा गया है।


नैनीताल जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित है। फिलहाल प्लांटों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को बंद किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से सबसे बड़ा असर होटल-रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर पड़ेगा जबकि अब पर्यटन सीजन भी शुरू होने में मात्र एक सप्ताह का समय रह गया है। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग तिथि को बढ़ा दिया गया है। कुछ स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर के ब्लैक में मिलने की भी सूचनाएं हैं। दरअसल, हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता कंपनी इंडेन को प्लांट से ही कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंद हो गया है। पूर्ति विभाग के निरीक्षक राहुल डांगी ने भी कहा कि कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत होना शुरू हो गयी है। इस बीच जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार