Kannauj: बाबा के भेष में आए बदमाशों ने लूटे 85 हजार, मंदिर में दर्शन के दौरान घटना को दिया अंजाम, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद, कन्नौज, अमृत विचार। ग्राम सफियापुर के निकट नाला के पास स्थित मंदिर में बाबा के भेष में आए बदमाशों ने ढाबा संचालक से 85 हजार रुपये की लूट कर ली। बदमाश चार पहिया वाहन से सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। लेकिन बदमाशों का कोई भी सुराग नहीं लग सका।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलपई निवासी रक्षपाल यादव का सफीपुर जप्ती के निकट जीटी रोड के किनारे ढाबा है। रक्षपाल ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह अपने गांव से स्नान कर दुकान पर जा रहा था। तभी सफियापुर के निकट नाला के पास स्थित शिव मंदिर में अपनी बाइक को खड़ा करके पूजा अर्चना करने लगा। अचानक बाबा के भेष में बदमाशों ने पीछे से दबोच लिया। 

शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। जेब में रखे 85,000 लूट लिए और फरार हो गए। बताया कि रुपये किराना व्यापारी को देने के लिए लाया था। मंदिर के पास घटना हो जाने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में घटना की छानबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: विद्यार्थी शाखा में पहुंचे भागवत, बच्चों को बुलाकर की बातचीत 'भारत माता की जय' नारे से गूंजा पार्क

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात