ब्रिटेन में लगातार दूसरे महीने घटी मुद्रास्फीति, ब्याज दर में कटौती का रास्ता साफ 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लंदन, अमृत विचार। ब्रिटेन में मार्च में लगातार दूसरे महीने मुद्रास्फीति में गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण तेल की कीमतों में कमी माना जा रहा है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इन आकंड़ों से बैंक ऑफ इंग्लैंड पर अगले महीने ब्याज दरों में कटौती करने का दबाव बढ़ने की संभावना है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, मार्च में उपभोक्ता कीमतों में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो पिछले महीने के 2.8 प्रतिशत से कम है। यह गिरावट अनुमान से कहीं अधिक है। 

अधिकतर अर्थशास्त्रियों ने 2.7 प्रतिशत की मामूली गिरावट का अनुमान लगाया था। हालांकि, मुद्रास्फीति बैंक ऑफ इंग्लैंड के दो प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। घरेलू ऊर्जा बिल में वृद्धि सहित कई कारकों के कारण अप्रैल में इसके और अधिक बढ़ने के आसार हैं। अधिकतर अर्थशास्त्रियों का मानना ​​है कि बैंक अपनी मुख्य ब्याज दर को 4.50 प्रतिशत से कम कर सकता है, क्योंकि मुद्रास्फीति के पहले की अपेक्षा कम रहने की संभावना है। 

एसेट मैनेजमेंट फर्म एबरडीन के उप मुख्य अर्थशास्त्री ल्यूक बार्थोलोम्यू ने कहा, ‘मई में ब्याज दर में कटौती की संभावना बढ़ती जा रही है। वर्ष की दूसरी छमाही में और अधिक ढील दिए जाने का रास्ता साफ होता जा रहा है।’’ बैंक ऑफ इंग्लैंड ने पिछले साल अगस्त से अभी तक तीन बार पर अपनी मुख्य दर को 16 वर्ष के उच्चतम स्तर 5.25 प्रतिशत से एक चौथाई प्रतिशत तक कम किया है।

ये भी पढ़े :

जापान में रिलीज होगी 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर बनी फिल्म मेजर, भारतीय दूतावास करेगा स्पेशल स्क्रीनिंग

Olympics 2028 Cricket: 128 साल बाद क्रिकेट ओलंपिक का आयोजन, ICC चेयरमैन जय शाह ने की घोषणा

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अधिकारी आत्महत्या मामला: पंजाब के पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का बनाया रिकॉर्ड, सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग को छोड़ा पीछे 
दिल्ली में आसमान साफ रहने, अधिकतम तापमान 30 डिग्रेी सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान 
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने बिहार स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं, बताया बिहार का स्वर्णिम इतिहास
पश्चिम एशिया युद्ध और रुपये की कमजोरी से खाद्य तेल-तिलहन महंगे, जानें तेल बाजार का पूरा हाल