आईपीएल 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हैदराबाद। पंजाब किंग्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेंगे।

उन्होंने कहा अब तक हमने पिछले कुछ मैचों में बहुत कुछ सीखी हैं। प्रोफेशनल्स के तौर पर सभी अच्छा खेल रहे हैं। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेज किया था इसलिए मैंने सोचा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्युसन आज खेल रहे है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। मैं पिच को ठीक से जज नहीं कर सकता, उम्मीद है कि हम कुछ रन बनाएंगे। नीतीश आज का मैच खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

पंजाब किंग्स (एकादश): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश) : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेट कीपर), हाइनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा और साकिब हसन।

संबंधित समाचार