World Heritage Day 2025: आज मनाया जा रहा है विश्व विरासत दिवस, इस मौके पर यूपी करा रहा हेरिटेज वॉक, जान लीजिए पूरा प्रोसेस  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार | दुनियाभर में मौजूद ऐतिहसिक, प्राकृर्तिक और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित आज का ये दिन विश्व धरोहर दिवस के नाम से सेलिब्रेट किया जाता है | हर साल की तरह 18 अप्रैल के दिन इसे मनाया जाता है | बता दे कि विश्व भर में ऐसे कई धरोहर है जिन्हें आज की पीढ़ी, इससे पहले और हमारे पूर्वजो के समय पर भी मौजूद थी और इनकी रक्षा करना इन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए अस्तित्व में ज़िंदा रखना बेहद जरुरी है |  इसी कारण इस दिवस की महत्ता और भी बढ़ जाती है |

अगर हम बात करें प्राचीनतम धरोहरों में से एक ताजमहल, कुतुबमीनार, हम्पी ये सभी हमारी पहचान है और पर्यटन, सांस्कृतिक शिक्षा का आधार भी है | बहुत सारे देश इन धरोहरों को संभालने में आर्थिक स्तर पर अपनी विशेष भूमिका निभाते हैं |     

आखिर विश्व धरोहर दिवस की जरूरत क्यों पड़ी जानिए इसका इतिहास क्या कहता है ?

इसका उद्भव साल 1982 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मोन्यूमेंट्स एंड साइट्स ICOMOS
ने अलग देशों में धरोहर की जागरूकता के लिए एक खास दिन को रखने का विचार दिया था और अगले साल ही UNESCO द्वारा प्रस्ताव को 22वीं जनरल कॉन्फ्रेंस में पारित कर दिया तब से ही हर साल इस दिन को मनाये जाने लगा |

विश्व धरोहर दिवस की थीम 

विश्व धरोहर दिवस को मानाने के के लिए हर साल इसकी थीम चुनी जाती है | और इस साल आपदा और संघर्ष प्रतिरोधी विरासत (Heritage under Threat from Disasters and Conflicts) इसकी थीम रखी गयी है | इसका अर्थ प्राकृर्तिक आपदाओं से इन धरोहरों को बचाने के लिए एक कदम, तैयारी और इनसे सीख लेना है |

यूपी में आयोजित होगा हेरिटेज वॉक 

पर्यटन मंत्री की ओर से बताया गया कि 18 अप्रैल को UPSTDC की ओर से अपटूअर्स ट्रैवल डिवीजन द्वारा हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा | जिसमें विशेष रूप से प्रतिभागी ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी साझा करेंगे | भ्रमण के दौरान पर्यटक प्रदेश की समृद्ध विरासत और ऐतिहासिक धरोहर से रूबरू होंगे | उन्हें स्थानीय लोक कला, व्यंजन, संस्कृति और हस्तशिल्प का भी लुफ्त उठाएंगे | इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जन जन तक पहुंचाना है |

इस हेरिटेज वॉक के लिए विशेष पैकेज तैयार किये गए है इसमें प्रतिभागी को ट्रांसपोर्ट प्रवेश शुल्क नाश्ता गाइड सेवा इत्यादि सुविधाएं प्रदान की जाएगी | इसका समय ढाई बजे से ३ बजे के बीच होगा | इसके पैकेज शुल्क इस प्रकार है - 

आगरा- 899 रुपए प्रति पर्यटक, 
वाराणसी- 475 रुपए प्रति पर्यटक, 
झांसी- 850 रुपए प्रति पर्यटक, 
प्रयागराज- 500 रुपए प्रति पर्यटक, 
लखनऊ- 800 रुपए

इसकी बुकिंग के लिए आपको इसकी वेबसाइट UPSTDC www.upstdc.co.inसे कर सकेंगे | 

ये भी पढ़े :

लखनऊ में नेहरू मंजिल सील, ED ने की कार्रवाई, जानिये कांग्रेस ने क्या कहा...

लखनऊ में आयोजित होगा खेलों का महाकुंभ, KD सिंह बाबू स्टेडियम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन

 

संबंधित समाचार