कासगंज: उधार के रुपए मांगने पर युवक को गिरा-गिराकर पीटा, खूब बरसाए लाठी-डंडे, घटना CCTV में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: थाना अमांपुर क्षेत्र में उधारी के पैसे वापस मांगने पर एक युवक को तालिबानी सजा दी गई। घटना के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कस्बे के आंबेडकर निवासी किशनपाल पुत्र वीरसहाय का गुनाह इतना था कि उसने कस्बे के स्टेट बैंक निवासी विवेक पालीवाल को 85 सौ रुपये उधार दिए थे। रुपये मांगने पर विवेक पालीवाल और पवन कुमार ने जान से मारने की धमकी दी। इसी बात को लेकर 14 अप्रैल की शाम चार बजे किशनपाल को नगला चिंती के समीप घेर लिया गया। उसके साथ मारपीट की गई। इतने पर भी आरोपियों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने अपने सात अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से जमीन पर गिराकर पीटा।

युवक जमीन पर पड़ा रहम की भीख मांगता रहा, वहीं कई राहगीर दबंगों को समझाते रहे कि "इसे मत मारो, मर जाएगा।" इसके बावजूद भी दबंग युवक पर डंडे बरसाते रहे। उसे तालिबानी सजा दी गई। इस घटना का पूरा वीडियो सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना से अमांपुर थाना पुलिस भी हरकत में आ गई।

थानाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित किशनपाल की तहरीर पर पवन, विवेक पालीवाल सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कासगंज: महिला आयोग का बड़ा कदम, नदरई झाल के पुल पर बनाई जाएगी पुलिस चौकी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका