चित्रकूट में किसान ने फांसी लगाकर दी जान: परिजन बोले- कर्ज और आर्थिक तंगी से था परेशान, शव देखते ही चीख पड़ी पत्नी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। भरतकूप थानांतर्गत भैसौंधा गांव में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों और पुलिस के मुताबिक, वह कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान था। जानकारी के मुताबिक, भैसौंधा निवासी किसान श्याम बाबू (48) पुत्र स्व. चंद्रशेखर गौतम ने शनिवार देर रात घर में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब पत्नी सुमन देवी की नींद खुली तो पंखे से लटके पति के शव को देख चीख पड़ी। 

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, श्याम बाबू खेती कर किसी तरह परिवार का पेट पाल रहा था। प्रकृति की मार से आर्थिक रूप से टूटे श्याम बाबू ने साहूकारों और बैंकों से कर्ज ले रखा था,  जिसकी किस्तें चुकाना मुश्किल होता जा रहा था। पत्नी ने बताया कि वह शनिवार देर शाम खेत से कतराई कराकर लौटे थे। खाने के बाद देर तक चुपचाप बैठे रहे। वह दूसरे कमरे में सो गई थी। सुबह जब उठी तो देखा कि वह पंखे से लटक रहे थे। 

भरतकूप थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी और कर्ज बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- LIVE कानपुर पहुंचे CM Yogi, पनकी पावर प्लांट का किया निरीक्षण, Metro स्टेशन का किया सफर...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ऑरेंज कैप पर कब्जा किये बैठे सूर्यवंशी; भुवनेश्वर कुमार से रबाडा ने छीनी पर्पल कैप; फाइनल मैच में तय होगा कौन है हकदार
यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा