कासगंज: महिला की मौत के बाद ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

कासगंज, अमृत विचार। शहर की शांतापुरी कालोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

मंगलवार की सुबह शांतापुरी कालोनी निवासी माधुरी पत्नी दीपक की तबियत खराब हुई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना उसके मायके एटा जनपद के ग्राम बड़ागांव दी गई। उसके मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर आ गई और उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता रामसनेही शर्मा का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी 2017 में दीपक के साथ की थी।

उसके ससुरालीजन दहेज को लेकर खुश नहीं थे और पांच रुपये की मांग कर रहे थे। वर्ष 2022 में उसके पति की मौत के बाद उसे अधिक परेशान किया जाने लगा। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने मामले की तहरीर सास, ससुर, देवर और चाचा के खिलाफ पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छह वर्ष की बच्ची हुई अनाथ
मृतक महिला माधुरी के छह वर्ष की बच्ची तान्या है। जो उसकी मौत के बाद अनाथ हो गई। क्योंकि पति की वर्ष 2022 में मौत के बाद उसका पालन उसकी मां माधुरी ही कर रही थी। उसकी मां और पिता दोनों की मौत से बच्ची अनाथ हो गई है।

संबंधित समाचार