कानपुर में युवती की शादी तुड़वाने को शोहदे ने भेजा मैसेज: परिजन बोले- पहले भी बेटी को करता था परेशान...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी निवासी एक पिता ने पुलिस से शिकायत की है कि एक शोहदा उनकी बेटी की शादी तुड़वाने के लिए ससुराल में गलत मैसेज भेजता है। इसका विरोध किया तो पूरे परिवार की हत्या करवाने की धमकी दी। जिससे परिवार डरा है। 

पीड़ित पिता के अनुसार उनकी बेटी को जूही हरी कॉलोनी निवासी शुभम नामक युवक तीन साल से घर से आते और जाते समय परेशान करता था। उन्होंने उसके घर जाकर शिकायत की थी। उस समय आरोपी युवक ने माफीनामा लिखकर बेटी को कभी परेशान नहीं करने का भरोसा दिलाया था। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय कर दी। 

इसकी जानकारी होने पर युवक अब बेटी की होने वाली ससुराल में गलत मैसेज भेजकर शादी तुड़वाने का प्रयास कर रहा है। बेटी की फोटो खींचकर उसे एडिट करके भेजता है। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने बेटी का अपहरण करने और पूरे परिवार की हत्या कर देने की धमकी दी है। उनका परिवार परेशान है। पीड़ित ने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- मीरपुर में ट्यूबवेल, कैंट हॉस्पिटल में एक्सरे मशीन; कानपुर में छावनी परिषद की बैठक में कई विकास कार्यों के लिए बजट तय...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात