बरेली का मौसम बदलेगा रुख, एक मई से बारिश की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: मौसम विभाग ने अब जिले में 1 मई से बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। पहले 30 अप्रैल से बारिश का अनुमान था। वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश से बरेली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में परिवर्तन करीब छह दिनों तक रहेगा।

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 53 प्रतिशत और शाम को 36 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान हल्के बादल छाए रह सकते हैं और औसत अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं, 1 से पांच मई तक अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें- Bareilly: अक्षय तृतीया पर दमका सर्राफा बाजार...नए डिजाइन के आभूषणों ने किया मोहित

संबंधित समाचार