Gorakhpur Crime News : सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार : गोरखपुर जनपद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मार दी। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। नाजुक हालत में तीनों को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सिरफिरा बड़ी लड़की से एकतरफा प्यार करता था। ये घटना गोरखपुर के सिविल लाइन्स इलाके की है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो, आजमगढ़ जनपद के खड़ीहनी गांव निवासी मनदीप यादव ने वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे मनदीप असलहा लेकर सिविल लाइन्स में रहने वाली पूजा यादव के घर पहुंच गया। जिसके बाद आरोपित ने पूजा और उसकी बहन नैंसी यादव को गोली मार दी। पिता अनंत यादव ने बताया कि मनदीप उनकी बड़ी बेटी पूजा से जबरन शादी करना चाहता था। परिजनों ने कई बार आरोपित को बेटी से दूर रहने की हिदायत दी थी।

बावजूद इसके आरोपित ने उनकी बेटी का जीना-मुहौल कर दिया था। मनदीप से छुटकारा पाने के लिए उन्हें दूसरी जगह बेटी पूजा का रिश्ता तय कर दिया था। जब यह बात मनदीप को पता हुई कि तो वह बेटी को धमकाने लगा। शुक्रवार को मनदीप यादव आया और दोनों बहनों को गोली मार दी। बाद में खुद को भी गोली मार ली। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जनपद गोरखपुर में भर्ती कराया गया है।  

यह भी पढ़ें:- अयोध्या : राज्यपाल ने अवध विवि में चल रही परियोजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक

संबंधित समाचार