रामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल निवासी मेहनाज की शादी 4 वर्ष पहले गांव के ही रहने वाले निहालउद्दीन से हुई थी।

आरोप है कि महिला का पति उसको पंजाब ले गया था। उसके बाद दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। उसी के चलते शुक्रवार को महिला के पति ने उसके साथ मारपीट करके उसको जहर दे दिया। जहां उसकी मौत हो गई।

महिला का पति उसको मृत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। महिला के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है।

ये भी पढ़ें- रामपुर: नगर पालिका की सख्ती, रोडवेज वर्कशॉप के पास सालों से बनी दुकानों पर चलाया बुलडोजर 

संबंधित समाचार