बदायूं: सात बंदरों को आटे में जहर देकर मारा था...अब अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव शिंभू नगला में किसी ने आटे में विषाख्त पदार्थ मिलाकर बंदरों को खिला दिया था। जिसमें छह बंदरों की मौके पर मौत हो गई थी। एक बंदर को इलाज के लिए भेजा गया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया था। तीन चिकित्सकों के पैनल से शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। कस्बा उसहैत के वार्ड दो निवासी युवक की तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उसहैत के वार्ड दो निवासी अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के रवि गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि दो मई को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ बंदर एक खेत में बेसुध पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। वीडियो में बंदरों की हालत गंभीर नजर आ रही थी। डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां छह बंदर मृत थे। एक की बाद में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम समेत दो धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार