रामपुर: पेपर मिल से लौट रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत, हुई शिनाख्त 

Amrit Vichar Network
Published By Preeti Kohli
On

रामपुर, अमृत विचार: बिलासपुर में सोमवार शाम चड्ढा पेपर मिल से काम खत्म कर लौट रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की शिनाख्त बरेली जनपद के थाना शीशगढ़ अंतर्गत ग्राम गोकलपुर निवासी 60 वर्षीय रामा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामा चड्ढा पेपर मिल में मजदूरी करती थीं।

सोमवार शाम करीब सात बजे वह काम खत्म कर मिल के पास एक कॉलोनी स्थित किराए के मकान की ओर जा रही थीं। इस दौरान हाईवे पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना पर ईसानगर चौकी प्रभारी महेश चंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्धा नियमित रूप से पेपर मिल में मजदूरी करती थीं और घटना के समय अपने किराए के मकान लौट रही थीं।

महिला की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- रामपुर: नमाज के बाद घर लौट रहे प्रधानपति को युवक ने धमकाया, FIR 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...