बाराबंकी: एक दर्जन चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार, शुगर मिल में छिपाकर रखी गई थी बाइकें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाल रामकिशन राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने 2 शातिर ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की एक दर्जन बाइक, एक चेचिस व 2 मोबाइल बरामद किए हैं। चोरी की गई बाइक बंद पड़ी शुगर मिल के एक कमरे में छिपाकर रखी गई थीं। 

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने दो शातिर ऑटो लिफ्टर उमेश तिवारी पुत्र सुशील तिवारी निवासी पिपरी माझा व अजीम पुत्र ताज मोहम्मद निवासी महादेवा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को बंद पड़ी शुगर मिल निकट सोमैयानगर चौकी थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल, एक चेचिस व दो मोबाइल बरामद हुआ। जांच से पता चला कि इन लोगों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों की रेकी के बाद मास्टर चाभी के माध्यम से मोटर साइकिलों का लॉक खोलने का प्रयास किया जाता है। आसानी से लाक खुलने पर उन बाइकों को चुराने के बाद जिला मुख्यालय पर बन्द पड़ी शुगर मिल के एक कमरे में रखी जा रही थी। 

यह लोग चोरी की बाइकों को कम दामों पर आम लोगों में बेच कर रुपये आपस में बांट लेते व महंगे शौक पूरा कर रहे थे। इन लोगों ने बाराबंकी एवं अन्य कई जिलों से बाइक चोरी की हैं। शहर कोतवाल रामकिशन राणा ने बताया कि अभी चोर के अन्य गिरोहों की धड़पकड़ के लिए पुलिस लगी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कड़ी सुरक्षा के बीच शाही वेलकम, गुलाबी शहर में तिलक लगाकर मार्को रूबियो का पारम्परिक स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में तेजी, 1074 अंक उछला  सेंसेक्स, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी 
एटा में किशोरी संग हैवनियात : तीनों युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, बदहवास हालत में छोड़कर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Pro Volleyball League: दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बावजूद ट्रायल्स में पहुंचे सैकड़ों युवा टैलेंट, DPVL Trials में दिखा गजब का जोश