लखनऊ: रोडवेज में अच्छे कार्य करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर पाएंगे इनाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से चलने वाली रोडवेज बसों में बेहतर कार्य करने वाले ड्राइवरों व कंडक्टरों को इनाम दिया जायेगा। हर महीने सराहनीय कार्य करने वाले लखनऊ क्षेत्र के इस बार 14 चालकों व परिचालकों को पुरस्कार मिलेगा। अक्तूबर माह में सराहनीय काम करने वालों में 6 बस ड्राइवर …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से चलने वाली रोडवेज बसों में बेहतर कार्य करने वाले ड्राइवरों व कंडक्टरों को इनाम दिया जायेगा। हर महीने सराहनीय कार्य करने वाले लखनऊ क्षेत्र के इस बार 14 चालकों व परिचालकों को पुरस्कार मिलेगा। अक्तूबर माह में सराहनीय काम करने वालों में 6 बस ड्राइवर व आठ कंडक्टर चिन्हित किए गए हैं। इन्हें पुरस्कार के रूप में 250 रुपये और प्रसंशा पत्र दिया जाएगा।
रोडवेज के चालक परिचालकों को प्रोत्साहित करने के मकसद से हर महीने बेहतर कर्मियों को चिन्हित किया जाता है। इस योजना में सिर्फ संविदा के चालक परिचालकों को शामिल किया गया है। जिसके तहत महीने में 24 दिन ड्यूटी और 6000 किलोमीटर बस संचालन जरूरी है।
लखनऊ रोडवेज परिक्षेत्र के ये कर्मी होंगे पुरस्कृत
लखनऊ रोडवेज परिक्षेत्र में चारबाग डिपो के चालक नसीम व परिचालक सुरेश कुमार प्रथम के अलावा कैसरबाग डिपो से चालक इरफान खान व परिचालक हिमांशु मिश्रा, अवध से चालक विजय सिंह व परिचालक संजेश कुमार, रायबरेली से चालक हरिप्रसाद यादव व परिचालक राजकुमार यादव, उपनगरीय चालक पात्र नहीं व परिचालक चंद्र प्रताप सिंह, हैदरगढ़ के चालक बलविंदर सिंह व परिचालक गौरव श्रीवास्तव के अलावा बाराबंकी डिपो के चालक लवलेश कुमार व आलमाबाग डिपो के चालक मो. अंसार पुरस्कृत होंगे।
