बदायूं: सात शिकायती पत्रों में एक का मौके पर निस्तारण, DM और SSP ने सुनी समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: डीएम अवनीश राय ने एसएसपी बृजेश कुमार सिंह के साथ थाना उझानी में आयोजित थाना समाधान में लोगों की समस्याओं को सुना। उनके समक्ष चकरोड पर कब्जा सहित भूमि व विवाद संबंधी सात शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायत का निस्तारण करने के आदेश अधिकारियों को दिए।

डीएम ने कहा कि भूमि व राजस्व विवाद आदि के मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करे। उसकी फोटोग्राफी भी कराई जाए। निस्तारण के समय दोनों पक्षों के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी लिए जाए।

कहा कि पुलिस अधिकारी नियमित रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण कर गणमान्य व आमजन से समन्वय स्थापित करें। अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए।

ये भी पढ़ें- बदायूं: फंदे पर मिला महिला का शव...मायका पक्ष ने किया हंगामा

संबंधित समाचार