बदायूं: फंदे पर मिला महिला का शव...मायका पक्ष ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उघैती, अमृत विचार। एक महिला का शव उसके घर पर पंखे पर फंदे से लटका मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। मारपीट के बाद हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार को उघैती थाना क्षेत्र के गांव रफतपुर बंजरा निवासी भोले शर्मा की पत्नी ममता (24) का शव कमरे में पंखे पर लटका मिला। कुछ देर के बाद ही मायका पक्ष रोते-बिलखते पहुंचा। फंदे पर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ममता के भाई ने आरोप लगाया कि बहन की शादी लगभग सात साल पहले की थी। 

जिसमें हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था लेकिन आरोप लगाया कि ससुरालीजन आए दिन किसी न किसी बात पर ममता को प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की मौत हुई थी। तहरीर आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार