बांदा: जिले के 14 मतदान केंद्रों में स्नातक एमएलसी का मतदान जारी
बांदा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों का स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर के चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आज जनपद में 14 मतदान केंद्रों में चुनाव शुरू हुआ। बाँदा नगर में पांच मतदान स्थल बनाए गए हैं जहां जिला प्रशासन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की सुरक्षा के दायरे में रहते हुए …
बांदा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों का स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर के चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आज जनपद में 14 मतदान केंद्रों में चुनाव शुरू हुआ। बाँदा नगर में पांच मतदान स्थल बनाए गए हैं जहां जिला प्रशासन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की सुरक्षा के दायरे में रहते हुए मतदान केंद्रों पर चुनाव कराया जा रहा है। प्रत्येक मतदान स्थल पर पुलिस के कर्मी तैनात हैं। यह चुनाव सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न हो जाएंगे।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जनपद बांदा में आज जिले के 14 मतदान केंद्रों में चुनाव कराया जा रहा है। प्रत्येक मतदान केंद्र को वीडियोग्राफी से लैस करते हुए सारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराने के आदेश दिए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैदी से मतदान केंद्रों को सुरक्षा के घेरे में लिए हुए हैं और प्रत्येक सुरक्षा कर्मी को ढिलाई न करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक बांदा महेंद्र प्रताप चौहान के द्वारा भी प्रत्येक मतदान स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर के जनपद बांदा के 10,875 मतदाता आज अपने मतों का प्रयोग करते हुए मतदान करेंगे। एमएलसी स्नातक चुनाव में पुरुषों की संख्या 7956 है व महिलाओं की 2919 संख्या अंकित की गई है।
सुरक्षा के घेरे में होंगे मतदान
केंद्र स्नातक एमएलसी चुनाव को संपन्न कराने को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में रहकर चुनाव कराए जा रहे हैं। हमारे पुलिसकर्मी प्रत्येक मतदान केंन्द्र पर अपनी मुस्तैदी के साथ में ड्यूटी पर हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी।
