पाकिस्तान ने छोड़ा BSF जवान, अटारी-वाघा के रास्ते वापस लौटे पूर्णम कुमार, 3 हफ्ते बाद हुई वतन वापसी  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल BSF के जवान पूर्णम कुमार शॉ 20 दिन से पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे में थे। आज सुबह पाकिस्तान रेंजर्स ने BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है। आपको बता दें कि वह गलती से अन्तराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गए थे। इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।इस घटना को लेकर भारत ने पाकिस्तान से उच्च स्तरीय संवाद कर जवान के सुरक्षित वापसी की मांग की।    

अनजाने में पार कर गये थे सीमा

BSF ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, 'आज सुबह 10.30 बजे कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ द्वारा पाकिस्तान से वापस लाया गया।” शॉ 23 अप्रैल 2025 को लगभग 11.50 बजे फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी पर रहते हुए अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उन्हें पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। पाकिस्तान रेंजर्स के साथ नियमित फ्लैग मीटिंग और अन्य संचार चैनलों के माध्यम से BSF के लगातार प्रयासों से शॉ की वापसी संभव हो पायी है। 

भारत द्वारा राजस्थान में पकड़ा पाकिस्तानी रेंजर

राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक पाकिस्तानी रेंजर पकड़ा गया था जिसके चलते भारत को वार्ता में मदद मिल पायी और कांस्टेबल कुमार की रिहाई हो सकी। वहीं, पूर्णम कुमार के परिवार ने लगातार उन्हें पाकिस्तान से छुड़ाने के लिए अलग अलग स्तर पर प्रयास किये उनकी पत्नी ने विभिन्न विभागों में गुहार लगाई थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मदद मांगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह उनके पति को सुरक्षित वापस लाने का प्रयास करेगी।   

ये भी पढ़े : भारत की कार्रवाई से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को दिया 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

संबंधित समाचार