गोंडा : माता प्रसाद पांडेय ने पीडीए कार्यालय का किया उद्घाटन, कहा- द्वेष, भ्रम फैलाकर समाज को बांटने का काम कर रही भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरा चौकी/गोंडा, अमृत विचार। गौरा विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता हफीज मलिक की ओर से स्थापित पीडीए कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  द्वेष और भ्रम फैलाकर समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होने यूपी पुलिस के एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए और कहा कि पुलिस गलत तरीके से अल्पसंख्यकों, यादवों और ब्राह्मणों का एनकाउंटर कर रही है।

सपा नेता लतीफ मलिक की तरफ से आयोजित कार्यालय उद्धाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव आयोग के साथ मिलकर पीडीेए का वोट काटने की साजिश रच रहे हैं। गलत तरीके से फॉर्म 7 भरकर अल्पसंख्यकों के वोट काटे जा रहे हैं।

3

उन्होंने कहा कि भाजपा समझ गई है कि अब उसकी सरकार जाने वाली है इसलिए इस तरह की साजिश जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने वोट के अधिकार को बचाएं और जरूरत पड़े तो इसके लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए तैयार रहें। गौरा चौकी में पीडीए कार्यालय खोलने को लेकर उन्होंने सपा नेता हाफिज मालिक और लतीफ मलिक की सराहना की और कहा कि इसे पीडीए समाज के लोगों को एकजुट करने में मदद मिलेगी।

इस दौरान डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून, सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन सपा के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान गोंडा सदर से पूर्व  प्रत्याशी सूरज सिंह,पुजारी पांडे, संजय साहू, इस्लाम प्रधान, मोहम्मद अजीज, राजे मिश्रा, रवि श्रीवास्तव, अमर यादव लाल साहब समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार