गोरखपुर : खेत में युवक की हत्या, सीने में धंसा मिला चाकू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव में शनिवार सुबह सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। उसके सीने में चाकू धंसा मिला, जबकि पास में खाली शराब की बोतल भी पाई गई है। 

पुलिस के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मौके पर शराब पार्टी हुई थी और नशे की हालत में किसी विवाद के बाद युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। हमलावर घटना के बाद चाकू सीने में ही छोड़कर फरार हो गए।

ग्रामीणों ने सुबह खेत में शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गीडा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के पास से इयरबड्स मिले हैं, लेकिन मोबाइल फोन गायब है। पुलिस लूट अथवा साक्ष्य मिटाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

संबंधित समाचार