भारत की कार्रवाई से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को दिया 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

इस्लामाबाद। भारत की ओर नयी दिल्ली में एक पाकिस्तानी अधिकारी को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित करने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए यहां भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को निष्कासित कर दिया है। पाकिस्तान ने मध्यरात्रि के आसपास जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उक्त भारतीय अधिकारी ऐसी गतिविधियों में शामिल था, जो उसकी राजनयिक स्थिति के अनुरूप नहीं थी और उसे 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया। 

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, “पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसके विशेषाधिकार के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।” 

विज्ञप्ति में यह कहा गया, “भारतीय प्रभारी को आज विदेश मंत्रालय में इस निर्णय से अवगत कराने के लिए बुलाया गया था।” इससे पहले मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी को जासूसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के बाद भारत ने अवांछित घोषित कर दिया था। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था।

ये भी पढ़े : हाई सिक्योरिटी में चलेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, बुलेटप्रूफ वाहन और घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Shahjahanpur News : बरेली के कांवड़ियों का शाहजहांपुर में एक्सीडेंट, एक की मौत-तीन घायल
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संदेश : युद्ध और अस्थिरता के बीच भी सबसे तेज बढ़ रहा भारत, डिजिटल क्रांति से बदली तस्वीर
Bareilly News : बरेली में अफसरों ने तिरंगा यात्रा के जरिये शहरवासियों में भरा स्वतंत्रता दिवस का जोश 
Barabanki News : CM योगी के हमशक्ल ‘योगी सेवक’ की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, ट्रैक्टर-बाइक के साथ उमड़ा हुजूम; सियासत भी गरमाई
Gonda News : 1947 के दर्द को किया याद, गोंडा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकला मौन जुलूस; शहीदों को नमन