बरेली: जिले के 17 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। शासन स्तर से सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार किया …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। शासन स्तर से सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार किया गया है।

सीएमओ डा. विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि वैक्सीन को लेकर शासन से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार काम शुरू कर दिया गया है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी एकत्र की जा रही है। इसके लिए सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम के संचालकों से संपर्क कर उनके यहां काम करने वालों का डाटा एकत्र किया गया है।

जिले में तकरीबन साढ़े तीन सौ नर्सिंग होम और अस्पतालों के 17 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी शासन को भेजी गई है। वहीं, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, तीन सौ बेड अस्पताल के अलावा जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी कर्मियों का भी नाम दिया गया है। यही नहीं सीएमओ आफिस व अन्य कार्यालयों में शामिल कर्मियों, लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी वैक्सीनेशन वाले स्वास्थ्य कर्मियों की सूची में शामिल किया गया है।

संबंधित समाचार