उन्नाव में सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 234 पर ग्राम गोलुवापुर के पास एक कार तेज रफ्तार …

उन्नाव। उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 234 पर ग्राम गोलुवापुर के पास एक कार तेज रफ्तार में आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में कार में सवार चालक और आगे की सीट पर बैठी महिला की मौत हो गयी, वहीं पर पीछे की सीट पर बैठे रहे एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।

उन्होने बताया कि कार में चारलोग सवार थे। दुर्घटना में कार चला रहे दीपक कुमार पांडेय (24) की मौत हो गई है जिनकी पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड से हुई है हालांकि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी में आया है कार सवार गुड़गांव से गोरखपुर जा रहे थे। कार में पीछे बैठे मंदिका (18) और सुमन (19) गंभीर रूप से घायल हो गये।

संबंधित समाचार