चीन की Tech कंपनी पर साइबर हमला, Chinese ऑफिशल्स ने ताइवान पर लगाया आरोप 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

गुआंगझोउ। चीन के गुआंगझोउ शहर में एक प्रौद्योगिकी कंपनी पर साइबर हमला ताइवान समर्थित हैकर संगठन की ओर से किया गया था। स्थानीय पुलिस ने आज यह जानकारी दी। मंगलवार को जारी एक बयान में बताया गया कि गुआंगझोउ शहर में चीनी सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने एक प्रौद्योगिकी कंपनी पर साइबर हमले के लिए ताइवान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। 

प्रारंभिक पुलिस जांच के आधार पर गुआंगडोंग प्रांत की राजधानी के अधिकारियों ने कहा कि हमले के पीछे विदेशी हैकर संगठन को ताइवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) का ‘समर्थन’ प्राप्त था। डीपीपी ताइवान में सत्तारूढ़ पार्टी है। ग्वांगझोउ पुलिस ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण और सिस्टम लॉग जांच से साइबर हमले के पीछे ताइवान समर्थित हैकर संगठन का पता चला है। 

ये भी पढ़े : Harvard पर भड़की ट्रंप सरकार, मांगे विदेशी छात्रों के ‘नाम और देश’, 31% स्टूडेंट की डिटेल्स करनी होगी शेयर

संबंधित समाचार