Padma Awards 2025: राष्ट्रपति ने विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों के वितरण समारोह के दूसरे चरण में मंगलवार को 69 व्यक्तियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आज शाम आयोजित भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह में उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहड़, कथक नृत्यांगना दिवंगत कुमुदनी लखिया, लोक गायिका दिवंगत डॉ. शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। भारत नाट्यम नृत्यांगना एवं अभिनेत्री डॉ. शोभना चंद्रकुमार, सिल्क उद्योग क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती नलिनी कुपुस्वामी शेट्टी, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. विवेक देवराय, पुरातत्व विशेषज्ञ एवं लेखक कैलाश नाथ दीक्षित, सात्रीय नृत्य के अग्रणी कलाकार एवं शास्त्रीय अकादमी के संस्थापक जतिन गोस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिज्ञ डॉ. मनोहर जोशी, फिल्म निदेशक अनंत नाग, जाने-माने पत्रकार एवं बुद्धिजीवी राम बहादुर राय और आध्यात्मिक नेता एवं समाजसेवी साध्वी रिताम्भरा को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। समारोह में 57 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया, जिनमें लेखक सीनी विश्वनाथ, फुटबाल खिलाड़ी आई एम विजयन, असमिया और नेपाली भाषा के साहित्यकार गीता उपाध्याय, सेंटर फॉर पालिसी स्टडीज के अध्यक्ष एम. गोड्डामाने, लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, पैरा तीरंदाजी हरविंदर सिंह भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : चीन ने कर्ज के जाल में 75 गरीब देशों को फंसाया, 2025 में चुकाने होंगे 25 अरब डॉलर

संबंधित समाचार