कानपुर : मेट्रो स्टेशन से घर पहुंचाएगी पिंक फीडर सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अजीगो के सहयोग से चलेंगे पिंक ई-रिक्शे, महिला यात्रियों को मिलेगी सुविधा

कानपुर, अमृत विचार। महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूपीएमआरसी कानपुर मेट्रो स्टेशनों पर एक नई पहल करने जा रहा है। जल्द ही मेट्रो स्टेशनों से पिंक फीडर सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत ई-रिक्शा और ई-ऑटो मेट्रो स्टेशनों से महिला यात्रियों के आने-जाने के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती परिवहन सुविधायें उपलब्ध कराएंगी। 

महिलाएं कानपुर मेट्रो के पिंक फीडर सेवाओं की मदद से किसी भी मेट्रो स्टेशन से अपने घर तक के लिए  ई-रिक्शा या ई-ऑटो बुक कर सकेंगी। कानपुर मेट्रो की पिंक फीडर सेवाओं की सबसे विशेष बात यह है कि इसके तहत वाहनों की चालक भी महिलाएं ही होंगी। आरंभ में ये सेवाएं अजीगो (ई-रिक्शा, ई-ऑटो) राइड शेयरिंग ऐप के सहयोग से चलाई जाएंगी, जिसमें आगे और भी कंपनियां जुड़ सकती हैं। प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि यात्री सेवाओं के विस्तार के शुभारंभ के साथ ही आने वाले समय में पिंक फीडर सेवाओं का भी शुभारंभ होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर : ओखा एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल के बजाए गोविंदपुरी में ठहराव

संबंधित समाचार