'मुश्किल परिस्थितियों में अंतरात्मा की आवाज सुनती हूं'...स्पिरिट विवाद के बाद पहली बार बोलीं दीपिका

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा है कि वह मुश्किल परिस्थितियों में अंतरात्मा की आवाज सुनती हैं और जो सही लगता है, उसपर कायम रहती हैं। ‘वोग अरेबिया’ को दिए साक्षात्कार में जब यह पूछा गया कि क्या चीज उन्हें संतुलित रखती है, तो उन्होंने कहा, 'जो चीज मुझे संतुलित रखती है, वह है सच्चा और विश्वसनीय होना। जब भी मैं जटिल या कठिन परिस्थितियों का सामना करती हूं, तो अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनती हूं और उन निर्णयों पर कायम रहती हूं जो वास्तव में शांत रहने में मेरे लिए मददगार होते हैं। ऐसा करके मैं सबसे अधिक संतुलित महसूस करती हूं।' 

अभिनेत्री ने स्वीडन के स्टॉकहोम में ‘कार्टियर इवेंट’ के मौके पर ये बातें कहीं। उन्होंने रचनात्मक मतभेदों के कारण संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म “स्पिरिट” से कथित रूप से उनके बाहर निकलने को लेकर उठे विवाद के बाद यह टिप्पणी की है। हालांकि फिल्म में पादुकोण के शामिल होने को लेकर कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। 'स्पिरिट' भूषण कुमार की टी-सीरीज और वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा समर्थित है। विवाद पिछले हफ्ते शुरू हुआ जब मीडिया में खबरें आईं कि पादुकोण ने फिल्म छोड़ दी है। 

निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि तृप्ति डिमरी मुख्य अभिनेत्री जबकि प्रभास मुख्य अभिनेता होंगे। पादुकोण के साक्षात्कार से एक दिन पहले, वांगा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने इशारों ही इशारों में अभिनेत्री पर निशाना साधा। निर्देशक ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर बिना किसी का नाम लिए एक लंबा पोस्ट किया और लिखा, 'जब मैं किसी कलाकार को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर सौ प्रतिशत भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा समझौता होता है, जिसके तहत कोई बात सार्वजनिक नहीं की जाती।' 

उन्होंने पोस्ट में कहा, 'लेकिन ऐसा करके आपने अपनी शख्सियत सामने ला दी है...एक युवा कलाकार को नीचा दिखाना और मेरी (फिल्म की) कहानी को दरकिनार करना? क्या यही आपका नारीवाद है।' उन्होंने कहा था, 'एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैंने अपनी कला को निखारने के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत की है और मेरे लिए, फिल्म निर्माण ही सब कुछ है। आपको यह नहीं मिला। आपको वह नहीं मिला। आपको यह कभी नहीं मिलेगा। ऐसा करो... अगली बार पूरी कहानी बोलना... क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। डर्टी पी आर गेम्स। मुझे यह कहावत बहुत पसंद है... खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।' 

ये भी पढ़े : Pushpa 2 TV Premiere: थिएटर्स-OTT के बाद अब टीवी पर चलेगा पुष्पा का रूल, जानिए इस दिन होगा World TV premiere

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...