संभल हिंसा के तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया
चन्दौसी, अमृत विचार। न्यायालय ने संभल हिंसा में तीन लोगों की हत्या सहित पांच मुकद्मों के आरोपी शारिक साटा गिरोह के सदस्यों मुल्ला अफरोज, गुलाम नवी व वारिस पर आरोप तय करने को कार्ट में पेश किया गया। अगली सुनवाई 12 जून को नियत की गई है।
शनिवार को संभल हिंसा में चार लोगों की हत्या समेत पांच मुकद्मों के आरोपी मुल्ला अफरोज उसके साथी गुलाम नवी व वारिस को दोपहर 12 बजे के लगभग कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जिला न्यायालय लाया गया। सभी को न्यायालय परिसर में बनी हवालात में डाल दिया गया। शाम को जिला न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह के न्यायालय में तीनों आरोपियों को पेश किया गया। न्यायालय में मुल्ला अफरोज ने बताया कि वह प्रॉपट्री डीलर है। जब घटना घटित हुई वह वहां मौजूद नहीं था।
उसको पुलिस ने छूठे मुकद़्मों में फंसाया है। गुलाम नवी व वारिस ने अपने पक्ष में कोई बयान नहीं दिया। न्यायालय में मुल्ला अफरोज ने मांग की जिस दिन मिलाई की तारीख हो उस दिन न्यायालय की तारीख न हो। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने आरोपी मुल्ला अफरोज के बयानों को झूठा बताया। कहा कि वादी पक्ष की ओर से गवाही करायी जायेगी। साथ ही मजबूती के साथ मुकद्में की पैरवी का की जायेगी। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे जिससे कोई भी आगे इस प्रकार की घटना को अंजाम न दे सके। न्यायालय ने सुनवाई के लिए उक्त मामले की अगली तारीख 12 जून नियत की है।
