Norway Chess 2025: डी गुकेश ने पहली बार क्लासिकल चेज में हमवतन ग्रैंडमास्टर अर्जुन को हराया, टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

स्टवान्गर (र्नोवे)। नॉर्वे शतरंज 2025 के सातवें राउंड में मौजूदा विश्व चैंपियन डोमाराजू गुकेश ने रोमांचक मुकाबले में हमवतन अर्जुन एरिगैसी को हराया। गुकेश ने अर्जुन को पहली बार क्लासिकल चेज में हराया है। यह टूर्नामेंट में गुकेश की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही गुकेश के 11.5 अंक हो गए हैं और वह चैंपियनिशप में दूसरे स्थान पर पहुंच गये है। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना 12.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। 

महिला वर्ग में यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी को हराया। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी आर वैशाली को चीन की लेई टिंगजी से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ेः केन विलियमसन ने फिर ठुकराया न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध, जानें क्या रही वजह 

संबंधित समाचार