संभल : दूसरे जिलों में भी लगेंगे संभल हिंसा में फरार आरोपियों के पोस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

संभल, अमृत विचार। संभल में 24 नवंबर को हिंसा में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके पोस्टर आसपास के जनपदों में भी लगाए जाएंगे।

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे की कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव ,फायरिंग के साथ ही वाहनों में आगजनी भी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बवाल में शामिल आरोपियों की पहचान की थी। हिंसा में शामिल 90 से ज्यादा आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अभी भी कई आरोपी फरार हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के पोस्टर संभल में लगवाए थे। बावजूद उनकी पहचान नहीं हो पाई। अब फरार आरोपियों के पोस्टर दूसरे जनपदों में भी लगवाने का फैसला लिया पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संभल में पोस्टर लगाने के बाद भी कुछ चेहरोंं की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। हो सकता है आरोपी किसी दूसरे जनपद के हों। इसी वजह से जल्द ही उपद्रवियों के पोस्टर दूसरे जनपदों में भी लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - संभल : महिला ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

संबंधित समाचार