कासगंज : नशे में गंगा में स्नान करने गए युवक की मौत, गंगा में बरामद हुआ शव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सोरोंजी, अमृत विचार। नशे में गंगा में स्नान करने गए युवक की मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार की सुबह गंगा में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों में उसकी मौत से कोहराम है।

जनपद बदायूं के थाना सहसवान के गांव रामपुरनेहरा निवासी बृजेश (45) दशहरा पर्व पर गुरुवार की शाम गंगा स्नान कर वापस अपने घर चला गया। इसके बाद वह फिर से अपने भाई रोहताश और दोस्त शमी के साथ टेंपो में सवार होकर अल्लीपुर बरबारा घाट पहुंचा। तीनों में मार्ग में एक मड़ैया में शराब पी। बड़ा भाई रोहताश अधिक नशे में होने के कारण घर चला गया। ब्रजेश और शमी पुल के समीप पहुंचे। ब्रजेश पुल के नीचे चला गया और शमी पुल के ऊपर ऑटो में उसका इंतजार करने लगा। जब वह पुल के ऊपर नहीं पहुंचा तो शमी ने उसकी तलाश की। पुल के नीचे उसके कपड़े मिले। जिससे अंदाजा लगाया गया कि वह नहाने गंगा में गया है। जानकारी पर पुलिस व परिजन भी पहुंच गए। देर रात तक तलाश की गई। शुक्रवार की सुबह फिर से तलाश शुरु की गई। उसका शव गंगा पुल से लगभग 800 मीटर की दूरी पर मिल गया। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें - कासगंज : लोडर वाहन की टक्कर से ऑटो सवार की मौत

संबंधित समाचार