सिंगापुर में दो भारतीय महिलाएं गिरफ्तार, चांगी एयरपोर्ट पर पुलिस ने पकड़ा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सिंगापुर। सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर अलग-अलग दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में दो भारतीय महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। ‘स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार ने पुलिस के बयान का हवाला देते हुए बताया कि 29 और 30 साल की उम्र की इन महिलाओं ने दो जून को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों महिलाओं को देश छोड़ने से पहले हिरासत में लिया गया। 

टर्मिनल तीन के प्रस्थान पारगमन क्षेत्र में संदिग्ध चोरी के मामले में पुलिस को सतर्क किया गया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का इस्तेमाल कर हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक घंटे के भीतर दोनों महिलाओं की पहचान कर ली और उन्हें ढूंढ निकाला। महिलाओं के पास से चोरी किया गया पर्स, बैकपैक और परफ्यूम की बोतल बरामद की गई, जो कथित तौर पर चोरी की गई थी। खबर के अनुसार, तीनों वस्तुओं का कुल मूल्य 635 सिंगापुर डॉलर था। 

महिलाओं पर 10 जून को अदालत में आरोप तय किए जाने की उम्मीद है और अगर वे दोषी पाई जाती हैं, तो उन्हें सात साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘पुलिस दुकानों में चोरी के मामलों पर लगाम लगाने और उन्हें रोकने के लिए हितधारकों और समुदाय के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी।

ये भी पढ़े : 'भारतीय यात्रियों पर प्रतिबंध नहीं', सऊदी सरकार ने बताया हज यात्रा पर भारतीयों के वीजा बैन का सच

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CM योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला: कहा- सपा का स्टेट गेस्ट हाउस कांड और कांग्रेस का आंबेडकर विरोध वास्तविक चरित्र
उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सुनिश्चित की जाएगी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की भागीदारी
14566 हेल्पलाइन बनी पीड़ितों का मजबूत सहारा, सभी शिकायतों का 100% निस्तारण
नोएडा श्रमिक आंदोलन: सरकार ने अपनाई 'राहत और सख्ती' की दोतरफा रणनीति, वेतन बढ़ोतरी के साथ उपद्रवियों पर NSA तक की तैयारी
रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंटः सुपर किंग्स, पायरेट्स, ईगल्स, मावरिक्स और ऑरेंज की शानदार जीत