Bareilly: पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा...हीटवेव से लोग बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। दिन के साथ रातें भी गर्म होने से लोगों की नींद खराब हो रही है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो इस जून में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के बाद से बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

संबंधित समाचार