बरेली: एक करोड़ के सवाल पर तेज बहादुर ने गेम किया क्विट
बरेली,अमृत विचार। कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीतने वाले तेज बहादुर सिंह ने एक करोड़ के सवाल का जवाब पता न होने पर खेल को क्विट कर दिया। जीती धनराशि जैसे ही अमिताभ बच्चन ने खाते में ट्रांसफर की तो खुशी के आंसू नहीं रुक सके। घर पर भी बधाई देने वालों का …
बरेली,अमृत विचार। कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीतने वाले तेज बहादुर सिंह ने एक करोड़ के सवाल का जवाब पता न होने पर खेल को क्विट कर दिया। जीती धनराशि जैसे ही अमिताभ बच्चन ने खाते में ट्रांसफर की तो खुशी के आंसू नहीं रुक सके। घर पर भी बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
तहसील बहेड़ी के गांव वसुधरन जागीर निवासी एक किसान के बेटे तेज बहादुर का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। राजकीय पॉलिटेक्निक में सिविल से जीटीआई कर रहे तेज बहादुर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी।
कड़ी मेहनत और परिश्रम के बाद तेज बहादुर कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गया। उसने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेलते हुए 50 लाख रुपए की राशि जीत ली। इसके बाद जब एक करोड़ का सवाल आया तो वह उस सवाल में थोड़ा अटके काफी देर सोचा समझा इसके बाद तेजबहादुर ने सही जवाब पता न होने के कारण खेल को क्विट कर दिया।
उसके केबीसी में 50 लाख रुपए जीतने पर परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। तेज बहादुर का कहना है कि वह एक आईएएस बनकर देश सेवा में भागीदार बनना चाहते है। जिससे वह देश में कई चीजों को बदल सकें।
