अमरोहा: पटाखा फैक्ट्री की इमारत धमाके से ध्वस्त...चार महिलाओं की दर्दनाक मौत, मलबे में दबे शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। रजबपुर इलाके में सोमवार सुबह बड़ा हादसा पेश आया। पटाखा फैक्ट्री के अंदर विस्फोट के बाद भवन गिर गया। जिसके मलबे के नीचे दबकर चार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे हैं। मरने वालो की संख्या बढ़ सकती है।

पूरा मामला सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव के जंगल में पटाखा फैक्ट्री का संचालन एक भवन के अंदर किया जा रहा था। इस बीच तेज धमाका हुआ तो फैक्ट्री की इमारत ध्वस्त हो गई। टीन शेड तक जमींदोज हो गया। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कई लोग मलबे के नीचे दब गए। जिसमें से चार महिलाओं ने दम तोड़ दिया।

वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोगों के झुलसने की बात कही जा रही है। जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी निधि गुप्ता और एसपी अमित आनंद मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा था। जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया था।

संबंधित समाचार