पीएम मोदी का एलान, जल्द आएगी कोरोना वैक्सीन, 8 वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरण में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ शीर्ष केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा एलान किया …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ शीर्ष केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा एलान किया है।

मोदी ने कहा कि वैक्सीन के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा यह जल्द ही आएगी। उन्होंने कुछ ही हफ्तों में कोरोना वैक्सीन के आने की उम्मीद जताई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि अभी आठ ऐसी वैक्सीन हैं, जो ट्रायल के चरण में बनी हुई हैं। वैज्ञानिकों की ओर से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। भारत एक विशेष सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है जो हर किसी को वैक्सीन पहुंचाने पर ट्रैकिंग करेगा।

इस दौरान मोदी ने इस बात के भी संकेत दिए कि यह वैक्सीन पहले कोरोना वॉरियर्स और बुजुर्गों को उपलब्ध कराई जाएगी। वैक्सीन की कीमत को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बड़े स्तर पर वैक्सीन वितरण को लेकर काम कर रही है, जो राज्य सरकार की मदद से जमीन पर उतारा जाएगा। सरकार ने एक नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप बनाया है, जिसकी सिफारिश के अनुसार से ही काम होगा।

वैक्सीन की कीमत क्या होगी, इस पर केंद्र और राज्य मिलकर फैसला लेंगे। कीमत पर फैसला लोगों को देखते हुए किया जाएगा और राज्य की इसमें सहभागिता होगी। लोकसभा और राज्यसभा के सभी दलों के सदन के नेताओं को ऑनलाइन हो रही इस बैठक में आमंत्रित किया गया। यह बैठक सुबह 10:30 बजे के करीब शुरू हुई।

महामारी की शुरुआत के बाद संक्रमण के हालात पर चर्चा करने के लिए सरकार की ओर से आयोजित यह दूसरी सर्वदलीय बैठक है। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह ,स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन इस बैठक का हिस्सा बने। इनके अलावा संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आदि अन्य मंत्री भी इसमें शामिल हैं।

संबंधित समाचार