सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर आई बड़ी अपडेट, कई दिनों से अस्पताल में हैं भर्ती, जानें क्या बोले डॉक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पेट से जुड़ी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सोनिया (78) को 15 जून को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी पर उपचार का अच्छा असर हो रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह जारी स्वास्थ्य अपडेट में उन्होंने कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और उनकी निरंतर देखभाल के तहत आज एक विशिष्ट आहार योजना शुरू की गई है। उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।’’ 

सोनिया की हालत में लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन अस्पताल ने अभी तक उनकी छुट्टी की तारीख तय नहीं की है। डॉक्टरों ने कहा कि उनके समग्र सुधार के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। बयान में कहा गया है कि वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है।  

संबंधित समाचार