बाराबंकी: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं
बड्डूपुर(बाराबंकी)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. के. एस. चौहान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिझंना, बड्डूपुर, व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत करते हुए तथा स्वास्थ्य व्यवस्था एवं दवा आदि के बारे में पूछताछ की। जिससे निरीक्षण से कर्मचारियों में खलबली मची रही। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 …
बड्डूपुर(बाराबंकी)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. के. एस. चौहान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिझंना, बड्डूपुर, व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत करते हुए तथा स्वास्थ्य व्यवस्था एवं दवा आदि के बारे में पूछताछ की। जिससे निरीक्षण से कर्मचारियों में खलबली मची रही।
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे सीएमओ ने औषधि वितरण, इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी, पर्चा व वार्ड महिला-पुरुष वार्ड, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। प्रसव रुम में फैली गंदगी व बेड पर चादर न होने से नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी नदारद मिले। जिस पर अधीक्षक डॉ. आर. पी. वर्मा अनुपस्थित कर्मचारियों की सही जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में दवा लेने व भर्ती मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवा मिलने आदि के बारे में पूछताछ की।
इससे पहले सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिझना व बड्डूपुर का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बड्डूपुर पहुंचकर वहां पर उपस्थित एएनएम अनीता मौर्या से मरीजों के खाने के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि 2017 से यहां पर मरीजों को खाना नहीं मिल रहा है और कैंटीन बंद पड़ी है। विकासखंड निंदूरा क्षेत्र के सभी अस्पतालों में सीएमओ के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में खलबली मची रही।
इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. एन. वर्मा उपस्थित रहे थे। सीएचसी घूघटेर अधीक्षक डाक्टर आर. पी. वर्मा. फार्मासिस्ट महेंद्र कुमार , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड्डूपुर मे डाक्टर यू. एन. मिश्रा डॉक्टर एस. एस. कुशवाहा एएनम अनीता मौर्या वार्डब्वॉय वेदराज, सफाई कर्मचारी संजय वर्मा मौजूद रहे।
