सुलतानपुरः दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में महिला की मौत, शादी समारोह से वापस आते वक्त हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में शादी समारोह से लौट रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को कुड़वार थाना क्षेत्र के बरियरशाह स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कुड़वार की निवासी शबनम (50) को गंभीर चोट आईं। पुलिस के अनुसार परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां करीब दो घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और शाम को शव घर लाए जाने के बाद दफना दिया गया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने ने कहा कि परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी बाइक सवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ेः 'तुमने शुरू किया, हम खत्म करेंगे...', ट्रंप ने एयर स्ट्राइक में तीन परमाणु ठिकानें किए तबाह तो ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

संबंधित समाचार