संभल: लक्ष्मणगंज में बनी मस्जिद पर चली जेसीबी...धीमी गति से चल रहा था ध्वस्तीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चन्दौसी, अमृत विचार। लक्ष्मणगंज में नगर पालिका की भूमि पर बनी मस्जिद को प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ना शुरू कर दिया है। पिछले 3 दिन से मस्जिद कमेटी द्वारा मस्जिद को धीमी गति से तोड़ा जा रहा था। जल्द काम खत्म करने को प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी। वहीं 34 मकानों को खाली करने के लिए प्रशासन ने 15 दिन का समय दिया है। इसके बाद इस जमीन को भी मुक्त कराया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अर्द्ध सैनिक बल तैनात रहा।

नगर पालिका की लक्ष्मण गंज में साढ़े छह बीघा भूमि पर एक मस्जिद व 34 मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। हालांकि लोगों का कहना है कि उनके पास बैनामे हैं। प्रशासन द्वारा उक्त भूमि को मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। मस्जिद कमेटी ने 19 जून को प्रशासन से अनुमति लेकर मस्जिद को स्वयं ध्वस्त करना शुरू किया।

काम धीमा देख शनिवार सुबह एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, सीओ अनुज चौधरी, ईओ धर्मराज राम सहित नगर पालिका स्टाफ व पुलिस बल व के साथ अर्द्ध सैनिक बल लक्ष्मण गंज पहुंच गया। जेसीबी से मस्जिद को ध्वस्त करना शुरू कर दिया गया। इसके बाद एसडीएम व सीओ ने घर-घर जाकर मकान खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया।

एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मस्जिद कमेटी की ओर मस्जिद को ध्वस्त करने का कार्य धीमी गति से किया जा रहा था। प्रशासन ने जेसीबी से मस्जिद को ध्वस्त करने का कार्य आरंभ कराया गया है। इसके अलावा मकान खाली कर उन्हें स्वयं ध्वस्त करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

संबंधित समाचार